IND vs BAN: रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का सालों पुराना रिकॉर्ड, एशिया का सबसे ज्यादा टेस्ट...
कानपुर में भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। हालांकि, बारिश के कारण पहले दिन का खेल बाधित रहा। लेकिन इस दौरान भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने एक जादुई गेंद फेंक कर अनिल कुंबले का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। और एशियाई पिचों पर 420 विकेट का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। अश्विन ने बांग्लादेश की सबसे मजबूत साझेदारी नजमुल शंटो और मोमिनुल हक की जोड़ी को तोड़ने का काम किया। बता दें कि, नजमुल शंटो और मोमिनुल हक ने भारतीय गेंदबाजों को काफी परेशान किया। भारतीय गेंदबाजों ने इस जोड़ी को तोड़ने के लिए काफी मशक्कत भी की। तभी आर अश्विन ने एक जादुई गेंद फेंकी और नजमुल शंटो अपना विकेट गंवा बैठे। मोमिनुल और शंटो के बीच 50 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। 29वां ओवर आर अश्विन कर रहे थे, पहली चार गेंदें हो चुकी थईं और पांचवीं गेंद पर उनके सामने नजमुल शंटो थे। अश्विन ने शंटो को जाल में फंसाया और एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। अंपायर ने आउट दिया और शंटो ने तुरंत डीआरएस ले लिया। लेकिन डीआरएस में भी शंटो नहीं बच पाए और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। एशिया में भारत की ओर से सबसे ज्

Pad first, finger raised ☝
— JioCinema (@JioCinema) September 27, 2024
Number 3 for #TeamIndia, courtesy R.Ashwin ????️#INDvBAN #JioCinemaSports #IDFCFirstBankTestSeries pic.twitter.com/LqkXW7HUmX
What's Your Reaction?






