Gurugram में कावंडियों के दो गुटों में झड़प, छह घायल

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले के प्रेम नगर कॉलोनी में डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद डाक कांवड़ियों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि झड़प में छह कांवड़िये घायल हो गए। इनमें से तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि बाकी तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि यह झड़प 27 जुलाई को राजीव नगर और प्रेम नगर के झुग्गी इलाके के दो डाक कावंड़ियों के समूह के बीच डीजे के विवाद से शुरू हुई। हालांकि, मामला सुलझ गया था। उसने बताया कि घटना के समय दोनों समूहों ने कांवड़ यात्रा के अंत में हिसाब बराबर करने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब एक समूह मंदिर में जल चढ़ाकर लौट रहा था, तो दूसरे समूह के कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें छह लोग घायल हो गए। इसने बताया कि झड़प में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन किसी गुट ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त सुरेन्द्र फोगाट ने कहा, ‘‘हम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे है

Gurugram में कावंडियों के दो गुटों में झड़प, छह घायल

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले के प्रेम नगर कॉलोनी में डीजे को लेकर हुए विवाद के बाद डाक कांवड़ियों के दो समूहों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि झड़प में छह कांवड़िये घायल हो गए।

इनमें से तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि बाकी तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि यह झड़प 27 जुलाई को राजीव नगर और प्रेम नगर के झुग्गी इलाके के दो डाक कावंड़ियों के समूह के बीच डीजे के विवाद से शुरू हुई। हालांकि, मामला सुलझ गया था।

उसने बताया कि घटना के समय दोनों समूहों ने कांवड़ यात्रा के अंत में हिसाब बराबर करने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब एक समूह मंदिर में जल चढ़ाकर लौट रहा था, तो दूसरे समूह के कांवड़ियों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें छह लोग घायल हो गए।

इसने बताया कि झड़प में कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन किसी गुट ने प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। सहायक पुलिस आयुक्त सुरेन्द्र फोगाट ने कहा, ‘‘हम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0