Dungarpur में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना बुधवार को हुई, जब आरोपी ने घर में 19 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बिछीवाड़ा के थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि दूसरी बेटी ने घटना को देख लिया और इसके बारे में अपने रिश्तेदार को बताया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िता की मां घटनास्थल पर पहुंची और उसे बचाया। उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय आरोपी को बीती रात दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dungarpur में एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना बुधवार को हुई, जब आरोपी ने घर में 19 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बिछीवाड़ा के थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि दूसरी बेटी ने घटना को देख लिया और इसके बारे में अपने रिश्तेदार को बताया।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िता की मां घटनास्थल पर पहुंची और उसे बचाया। उन्होंने बताया कि 45 वर्षीय आरोपी को बीती रात दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0