Delhi में फिर सातों सीटों पर BJP ने लहराया परचम, Yogendra Chandoliya ने बनाया जीत का रिकॉर्ड
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने सभी सात सीटों पर एक बार फिर धमाकेदार जीत हासिल की है। इससे पहले वर्ष 2014 और 2019 के चुनाव में भी सातों सीटें बीजेपी के खाते में ही गई थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ी जीत उत्तर पश्चिम सीट से बीजेपी के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने हासिल की है। इस सीट पर योगेंद्र चंदोलिया ने 2.90 लाख से ज्यादा वोटो के अंतर से सीट पर कब्जा जमाया है। इसके बाद उत्तर पूरी दिल्ली से मनोज तिवारी ने 1.38 लाख वोटो के अंतर से कन्हैया कुमार को हराया है। दिल्ली में बीजेपी के लिए चुनाव काफी खास रहा। इस बार बीजेपी ने एक और नया रिकॉर्ड भी बनाया है, जिसके अंतर्गत भाजपा के तीन पूर्व में और तीन मौजूद प्रदेश महामंत्री चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। इसमें योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सेहरावत और हर्ष मल्होत्रा का नाम शामिल है। दिल्ली में ऐसा रहा भाजपा का प्रदर्शन योगेंद्र चंदोलिया उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने 2,90,849 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उदित राज को मात दी। इससे पहले 2019 की लोकसभा चुनाव

रामवीर सिंह बिधूड़ी जो दिल्ली दक्षिण सीट से भाजपा की उम्मीदवार थे, उन्होंने आम आदमी पार्टी के सहीराम पहलवान को 1,24,333 मतों से हरा दिया है। रामवीर सिंह बिधूड़ी भी पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी की जीत के अंतर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ सके हैं जिन्होंने पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को 367043 वोटो से हराया था।
What's Your Reaction?






