Delhi: तिहाड़ जेल में हमले में दो कैदी घायल

 राष्ट्रीय राजधानी स्थित तिहाड़ जेल में एक कैदी ने दो अन्य कैदियों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल कैदियों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार को जेल नंबर-9 में हुई। अधिकारी ने बताया कि दोनों कैदियों पर प्रतिद्वंद्वी समूह के एक कैदी द्वारा हमला किए जाने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Delhi: तिहाड़ जेल में हमले में दो कैदी घायल

 राष्ट्रीय राजधानी स्थित तिहाड़ जेल में एक कैदी ने दो अन्य कैदियों पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल कैदियों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने कहा कि यह घटना शुक्रवार को जेल नंबर-9 में हुई। अधिकारी ने बताया कि दोनों कैदियों पर प्रतिद्वंद्वी समूह के एक कैदी द्वारा हमला किए जाने के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0