Delhi में न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने, लू चलने और धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने जानकारी दी कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 27 प्रतिशत था और राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 के बीच को संतोषजनक , 101 से 200 के बीच को मध्यम , 201 से 300 के बीच को खराब , 301 से 400 के बीच को बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से तीन डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने, लू चलने और धूल भरी आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने जानकारी दी कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 27 प्रतिशत था और राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 239 के साथ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 के बीच को संतोषजनक , 101 से 200 के बीच को मध्यम , 201 से 300 के बीच को खराब , 301 से 400 के बीच को बहुत खराब तथा 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है।
What's Your Reaction?






