Bhagwant Mann, Sanjay Singh 10 अप्रैल को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मिलेंगे
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बुधवार को दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। मान ने कुछ दिन पहले तिहाड़ जेल प्रशासन से केजरीवाल से मिलने का समय मांगा था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मान और सिंह बुधवार को केजरीवाल से मिलेंगे। केजरीवाल को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने संबंधित मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बुधवार को दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। पार्टी सूत्रों ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
मान ने कुछ दिन पहले तिहाड़ जेल प्रशासन से केजरीवाल से मिलने का समय मांगा था। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मान और सिंह बुधवार को केजरीवाल से मिलेंगे। केजरीवाल को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने संबंधित मामले में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी।
What's Your Reaction?






