Andhra Pradesh में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर होने से हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी| एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब पांच बजे सीतानापल्ली में घटी। दोनों वाहनों के चालकों और तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय एक वाहन में दस लोग सवार थे जबकि दूसरे वाहन में एक चालक और एक सहायक था। मामले की जांच की जा रही है।

आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में शुक्रवार को एक कंटेनर वाहन और मिनी ट्रक की टक्कर होने से हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी| एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब पांच बजे सीतानापल्ली में घटी।
दोनों वाहनों के चालकों और तीन अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के समय एक वाहन में दस लोग सवार थे जबकि दूसरे वाहन में एक चालक और एक सहायक था। मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?






