मात्र 1 महीने के लिए दिल्ली को...जल संकट के बीच केजरीवाल की मंत्री ने केंद्र से की अपील

दिल्ली की जल मंत्री अतिशी ने कहा कि दिल्ली में इस समय गंभीर हीट वेव की स्थिति है।दिल्ली में पानी की कमी भी है। ऐसे समय पर भाजपा गंदी राजनीति कर रही है । भाजपा ने आज अपने कई कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके दिल्ली सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। मैं भाजपा से ये पूछना चाहती हूं कि जब ऐसा आपातकाल का समय है... तो क्या ये गंदी राजनीति करने का समय है?... दिल्ली के बगल में हरियाणा और उत्तर प्रदेश है। दोनों जगह भाजपा की सरकार है। मैं भाजपा से अपील करूंगी कि ये समय साथ आने, आपके द्वारा शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को अपील करने का है। इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनने की प्रेरणादायक यात्रा: रवि मलिक की कहानीआतिशी ने कहा कि अगर भाजपा अपनी हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को कहेगी तो वे जरूर कुछ पानी दिल्ली को देंगे... दिल्ली वाले आपातकाल की स्थिति में हैं, हीट वेव से झूंझ रहे हैं... आप अगर चाहते हैं कि दिल्लीवासियों के जीवन में कुछ सुधार हो तो आप अपनी हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को कहिए कि जब तक दिल्ली में मानसून नहीं आ जाता तो दिल्ली को कुछ ज्यादा पानी जरूर दें। इसे भी पढ़ें: Delhi A

मात्र 1 महीने के लिए दिल्ली को...जल संकट के बीच केजरीवाल की मंत्री ने केंद्र से की अपील
दिल्ली की जल मंत्री अतिशी ने कहा कि दिल्ली में इस समय गंभीर हीट वेव की स्थिति है।दिल्ली में पानी की कमी भी है। ऐसे समय पर भाजपा गंदी राजनीति कर रही है । भाजपा ने आज अपने कई कार्यकर्ताओं को इकट्ठा करके दिल्ली सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। मैं भाजपा से ये पूछना चाहती हूं कि जब ऐसा आपातकाल का समय है... तो क्या ये गंदी राजनीति करने का समय है?... दिल्ली के बगल में हरियाणा और उत्तर प्रदेश है। दोनों जगह भाजपा की सरकार है। मैं भाजपा से अपील करूंगी कि ये समय साथ आने, आपके द्वारा शासित हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को अपील करने का है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर बनने की प्रेरणादायक यात्रा: रवि मलिक की कहानी

आतिशी ने कहा कि अगर भाजपा अपनी हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को कहेगी तो वे जरूर कुछ पानी दिल्ली को देंगे... दिल्ली वाले आपातकाल की स्थिति में हैं, हीट वेव से झूंझ रहे हैं... आप अगर चाहते हैं कि दिल्लीवासियों के जीवन में कुछ सुधार हो तो आप अपनी हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार को कहिए कि जब तक दिल्ली में मानसून नहीं आ जाता तो दिल्ली को कुछ ज्यादा पानी जरूर दें। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Airport पर Air India की फ्लाइट में हुई घंटों की देरी, गर्मी से बेहोश हुए यात्री

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आग्रह किया कि वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश की अपनी सरकारों से राष्ट्रीय राजधानी को एक महीने तक पानी उपलब्ध कराने के लिए कहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी गंभीर जल संकट का सामना कर रही है। जल संसाधन मंत्री आतिशी ने हरियाणा पर दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के खिलाफ भाजपा द्वारा आज प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे समस्या का समाधान नहीं होगा।  

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0