बाढ़ से बेहाल बिहार, अपने ही सांसद और विधायक की नहीं सुन रहे हैं अधिकारी, वीडियो वायरल, तेजस्वी का नीतीश पर तंज
बिहार भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। उत्तर बिहार के 16 जिलें बाढ़ की चपेट में हैं। हालांकि, राहत और बचाव कार्य भी जोरों से चल रहा है। इन सबके बीच एक वायरल वीडियो को लेकर सियासत तेज हो गई है। दरअसल वायरल वीडियो में जेडीयू सांसद सुनील कुमार दिखाई दे रहे हैं। वह बाढ़ पीड़ितों के बीच मौजूद हैं औऱ अधिकारियों को फोन कर रहे हैं। दावा किया जा रहा कि पहले तो अधिकारी उनका फोन तक नहीं उठाते और जब फोन उठाई भी तो उनकी बातों पर गौर ही नहीं किया। इसे लेकर जेडीयू सांसद फोन पर नाराजगी जताते हुए दिख रहे हैं। इसे भी पढ़ें: बिहार: ग्रामीणों की झड़प के दौरान गोली लगने से किशोर की मौत, महिला घायलसोशल मीडिया पर लिखा जा रहा कि सुनील कुमार सुबह से फोन किये जा रहे थे, पर छोटा सरकारी बाबू भी फोन नहीं उठा रहा था। मुश्किल से फोन उठा, तो सरकार की बदनामी का स्मरण करा रहे, आइए, हम इंतजार कर रहे, बता रहे हैं। सुनील कुमार अधिकारी को फटकारते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर वार किया है। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा कि ये वाल्मीकिनगर से जदयू के सांसद है। नौकरशाही से त्रस्त

इसे भी पढ़ें: बिहार: ग्रामीणों की झड़प के दौरान गोली लगने से किशोर की मौत, महिला घायल
इसे भी पढ़ें: NDA में सब ठीक नहीं! JDU ने नीतीश को फिर बताया PM Material, BJP बोली- कोई वैकेंसी नहीं है
ये वाल्मीकिनगर से जदयू के सांसद है। नौकरशाही से त्रस्त बेचारे सांसद महोदय की बेबसी और बेचारगी देखिए। DM-SP को तो छोड़िये सुबह से फोन किए जा रहे है लेकिन छोटा बाबू भी फोन नहीं उठा रहा।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 4, 2024
नेताओं को सरकार की बदनामी का डर रहता है लेकिन DK-NK मॉडल पर चल रहे बिहार के अधिकारियों को किसी… pic.twitter.com/YKeYsQXvhd
What's Your Reaction?






