ठीक से चल नहीं पा रहे हैं विनोद कांबली, चौंकाने वाला वीडियो हो रहा वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। जिस खिलाड़ी को कभी सचिन तेंदुकर से बेहतर माना गया था, जो कभी मैदान पर रन बनाते थकता नहीं था। आज उसे चलने के लिए भी सपोर्ट की जरूरत है। दरअसल, विनोद कांबली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यूजर्स कई बाते कर रहे हैं। कांबली के वीडियो पर सैकड़ों कॉमेंट आए हैं। कई लोग का मानना है कि कांबली ने शराब पी रखी है तो कुछ उन्हें बीमार बता रहे हैं। विनोद कांबली पिछले सालों में कई अलग-अलग बीमारियों से जूझते रहे हैं। कुछ साल पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था। मुंबई पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने उन्हें अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई थी। कांबली की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है। फिलहाल विनोद कांबली के क्रिकेट करियर की बात करें तो, उन्होंने भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2477 रन बनाए हैं। कांबली ने टेस्ट क्रिकेट में चार शतकों की मदद से 1084 रन बनाए हैं, इनमें दो दोहरे शतक भी शामिल हैं।  View this post on Instagram

ठीक से चल नहीं पा रहे हैं विनोद कांबली, चौंकाने वाला वीडियो हो रहा वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। जिस खिलाड़ी को कभी सचिन तेंदुकर से बेहतर माना गया था, जो कभी मैदान पर रन बनाते थकता नहीं था। आज उसे चलने के लिए भी सपोर्ट की जरूरत है। दरअसल, विनोद कांबली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यूजर्स कई बाते कर रहे हैं। 

कांबली के वीडियो पर सैकड़ों कॉमेंट आए हैं। कई लोग का मानना है कि कांबली ने शराब पी रखी है तो कुछ उन्हें बीमार बता रहे हैं। 

विनोद कांबली पिछले सालों में कई अलग-अलग बीमारियों से जूझते रहे हैं। कुछ साल पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था। मुंबई पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने उन्हें अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई थी। कांबली की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है। 

फिलहाल विनोद कांबली के क्रिकेट करियर की बात करें तो, उन्होंने भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2477 रन बनाए हैं। कांबली ने टेस्ट क्रिकेट में चार शतकों की मदद से 1084 रन बनाए हैं, इनमें दो दोहरे शतक भी शामिल हैं। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0