झारखंड: एक सैन्यकर्मी समेत आठ शिकारी गिरफ्तार, जानवरों के अंग बरामद
वन विभाग के कर्मियों ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों से एक सैन्यकर्मी समेत आठ शिकारियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से जानवरों के अंग बरामद किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। जमशेदपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सबा आलम अंसारी ने बताया कि पिछले पखवाड़े जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और पलामू जिलों में की गई छापेमारी के दौरान शिकारियों को गिरफ्तार किया गया। डीएफओ ने बताया कि बरामद सामान में एक तेंदुए की खाल और दो हिरण के सींग शामिल हैं। अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना का एक हवलदार भी शामिल है। डीएफओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वन विभाग के कर्मियों ने झारखंड के विभिन्न हिस्सों से एक सैन्यकर्मी समेत आठ शिकारियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से जानवरों के अंग बरामद किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
जमशेदपुर के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सबा आलम अंसारी ने बताया कि पिछले पखवाड़े जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और पलामू जिलों में की गई छापेमारी के दौरान शिकारियों को गिरफ्तार किया गया।
डीएफओ ने बताया कि बरामद सामान में एक तेंदुए की खाल और दो हिरण के सींग शामिल हैं। अंसारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों में अरुणाचल प्रदेश में तैनात सेना का एक हवलदार भी शामिल है।
डीएफओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?






