कांग्रेस 50 लोकसभा सीट भी नहीं जीत पाएगी : PM Modi

फुलबनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी और चुनाव के बाद उसे विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में कंधमाल लोकसभा सीट के फुलबनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार बनेगी और ओडिशा में भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री वहीं बेटी या बेटा बनेगा जो उड़िया भाषा, संस्कृति को समझता हो।  इसे भी पढ़ें: Karnataka Sex Scandal Case । BJP नेता देवराजे गौड़ा कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तारकेंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन पोकरण परीक्षण ने दुनिया भर में देश का कद बढ़ाया था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा कर लोगों के 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त किया।

कांग्रेस 50 लोकसभा सीट भी नहीं जीत पाएगी : PM Modi
फुलबनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 50 सीट भी नहीं जीत पाएगी और चुनाव के बाद उसे विपक्षी दल का दर्जा भी नहीं मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा में कंधमाल लोकसभा सीट के फुलबनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में डबल इंजन सरकार बनेगी और ओडिशा में भाजपा सरकार की मुख्यमंत्री वहीं बेटी या बेटा बनेगा जो उड़िया भाषा, संस्कृति को समझता हो। 
 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Sex Scandal Case । BJP नेता देवराजे गौड़ा कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार


केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली पूर्व की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 26 साल पहले आज ही के दिन पोकरण परीक्षण ने दुनिया भर में देश का कद बढ़ाया था। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करा कर लोगों के 500 वर्षों के इंतजार को समाप्त किया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0