उत्तर प्रदेश के एटा में मकान की छत गिरने से पांच बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर
एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक मकान की छत गिरने से पांच बच्चे घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, टोडी राम राजपूत के मकान की छत शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय गिर गई, जब बच्चे उस पर खेल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, छत गिरने से विष्णु (12), विकास (10), नितेश (8), नीरज (13) और पंकज (10) मलबे में फंस गए। उसने बताया कि छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फंसे बच्चों को निकालने के लिए मलबा हटाया। उन्हें तुरंत अवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने नितेश और पंकज को गंभीर हालत के कारण आगरा रेफर कर दिया।

एटा जिले के अवागढ़ क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक मकान की छत गिरने से पांच बच्चे घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, टोडी राम राजपूत के मकान की छत शाम करीब साढ़े पांच बजे उस समय गिर गई, जब बच्चे उस पर खेल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, छत गिरने से विष्णु (12), विकास (10), नितेश (8), नीरज (13) और पंकज (10) मलबे में फंस गए।
उसने बताया कि छत गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फंसे बच्चों को निकालने के लिए मलबा हटाया। उन्हें तुरंत अवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने नितेश और पंकज को गंभीर हालत के कारण आगरा रेफर कर दिया।
What's Your Reaction?






