उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर अलीगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कि हम राम को ही नहीं लाते, बेटी और व्यापरी के लिए जो खतरा बनता है, उसका राम नाम सत्य भी करते हैं। सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों (2017 से पहले) के कार्यकाल में माफिया और आपराधिक तत्वों का महिमामंडन किया जाता था और लोगों को लगता था कि असामाजिक तत्वों के बारे में कुछ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि “लेकिन 2017 के बाद, उन्हें दया की भीख मांगते हुए अपने गले में तख्तियां लटकाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हम भाजपा में कम बोलते हैं लेकिन हमारे काम ज्यादा बोलते हैं। और इसके लिए, देश के लोग लगातार तीसरी बार मोदी सरकार को वोट देने के लिए तैयार हैं।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत तभी विकसित होगा जब उत्तर प्रदेश का विकास होगा और उत्तर प्रदेश का विकास तभी होगा जब अलीगढ़ का भी विकास होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को तीसरा कार्यकाल दीजिए, पहले तीन साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कगा कि 10 वर्ष के मोदी कार्यकाल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए 18वीं लोकसभा चुनाव की तैयारी में सब जुट गए हैं। योगी ने कहा कि यह पहला चुनाव होगा, जिसमें कयास लगाने की जरूरत नहीं, पहले से ही परिणाम तय है कि तीसरी बार मोदी सरकार। कोई हमारे साथ दो कदम चला है, हम कृतज्ञता प्रकट करने के लिए चार कदम चले हैं।
योगी ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। वहीं दूसरे चरण में अलीगढ़ वासियों को भी मतदान करना है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह वही भूमि है, जहां से अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध महाभारत की नींव पड़ी थी और करीब पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर के राजदरबार में जाकर पांडवों के लिए जिन पांच गांव की मांग की थी, उनमें से एक बागपत भी था। योगी भाजपा एवं लोकदल के संयुक्त प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वीरों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की धरती बागपत को नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही भूमि है, जहां से अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध महाभारत की नींव पड़ी थी, करीब पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण ने हस्तिनापुर के राजदरबार में जाकर पांडवों के लिए जिन पांच गांव की मांग की थी, उनमें से एक बागपत भी था। मगर दुर्योधन वह भी दे न सका, आशीष समाज की ले न सका... , इसलिए महाभारत तो होना ही था। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें भारत माता के महान सपूत और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पावन धरा पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बार हमारे लिए यह चुनाव और भी महत्व का हो जाता है। पहली बार किसानों के मसीहा के रूप में चौधरी चरण सिंह को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्राप्त हुआ है।