दुनिया में कई ऐसी घटनाएं होती हैं जो काफी रोचक होती हैं और इन्हें जानकर व्यक्ति हैरान हो जाता है। कुछ मामलों में ये घटनाएं सकारात्मक होती है, जिससे सुनने या पढ़ने वाला खुश हो जाता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक विमान में हुआ जिसने ताइपेई से ताइवान के बीच उड़ान भरी थी। विमान में उड़ान भरने के दौरान इमरजेंसी आ गई थी, जिसके बाद अनुभवी पायलट ने हैरतअंगेज कारनामा किया जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गया है।
जाननकारी के मुताबिक 18 वर्षों से पायलट जकारिन सारानराक्स्कुल को उड़ान भरने के दौरान केबिन क्रू से ये पता चला कि जहाज के बाथरूम में एक महिला लेबर पेन से गुजर रही है। स्थानीय मीडिया के अनुसार विमान का संचालन पायलट जकारिन सारानराक्स्कुल कर रहे थे और उनके साथ विमान का को संचालन एक महिला को-पायलट भी कर रही थी। इसी बीच महिला को लेबर पेन हुआ जिसके बाद उन्होंने महिला की डिलीवरी किसी अनुभवी डॉक्टर की तरह हवाई जहाज में हजारों फीट ऊपर करवा दी।
पायलट की मानें तो 18 वर्षों के करियर में ये उनके लिए पहला मौका था जब किसी महिला की डिलीवरी करवाई हो। जहाज में डिलीवरी होने के बाद जैसे ही विमान बैंकॉक में उतरा तो महिला के लिए पैरामेडिक्स की टीम मौजूद थी, जिसने मां और बच्चे को इलाज किया और दोनों की जांच की। जांच में सामने आया कि मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ और सुरक्षित है। पायलट का कहना है कि बच्चे को सकुशल और स्वस्थ स्थिति में दुनिया में लाने पर वो काफी खुश है।
उन्होंने कहा कि ये शिशु जीवन भर सभी को बता पाएगा कि उसका जन्म हजारों फीट ऊपर हवा में हुआ था। मैं गर्व कर रहा हूं कि मैं ये काम कर सकां हूं। बता दें कि जिस बच्चे का जन्म ऊपर हुआ है उसका नाम स्काई रखा गया है। बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब हवाई जहाज में उड़ान भरने के दौरान किसी शिशु का जन्म हुआ होगा। इससे पहले भी एक महिला ने दो वर्ष पहले एक शिशु को जन्म हवाई जहाज में ही दिया था। महिला कि डिलीवरी डेट बाद में था मगर उसे उड़ान भरने के दौरान ही लेबर पेन शुरू हुआ जिसके बाद उसने शिशु को जन्म दिया था।