सांसदों के आवास से संबंधित लोकसभा की समिति का गठन, बीजेपी सांसद महेश शर्मा होंगे अध्यक्ष

नयी दिल्ली। लोकसभा की आवास समिति का गठन किया गया है जो सदस्यों के आवास और अन्य सुविधाओं मामलों को देखती है। नई समिति के गठन की घोषणा लोकसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार को बुलेटिन के माध्यम से की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समिति में 12 सदस्यों को नामित किया है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। समिति के अन्य प्रमुख सदस्यों में तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, भाजपा की डी पुरंदेश्वरी और समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव शामिल हैं। यह समिति पहली बार चुनकर आये 281 सदस्यों सहित कई लोकसभा सदस्यों के आवास पर निर्णय लेगी। पिछले महीने 18वीं लोकसभा के गठन के बाद लोकसभा सचिवालय ने उन सदस्यों को वेस्टर्न कोर्ट और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा संचालित राज्य भवनों में समायोजित किया था, जिनके पास राष्ट्रीय राजधानी में कोई आधिकारिक घर नहीं है।

सांसदों के आवास से संबंधित लोकसभा की समिति का गठन, बीजेपी सांसद महेश शर्मा होंगे अध्यक्ष
नयी दिल्ली। लोकसभा की आवास समिति का गठन किया गया है जो सदस्यों के आवास और अन्य सुविधाओं मामलों को देखती है। नई समिति के गठन की घोषणा लोकसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार को बुलेटिन के माध्यम से की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समिति में 12 सदस्यों को नामित किया है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। 

समिति के अन्य प्रमुख सदस्यों में तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी, भाजपा की डी पुरंदेश्वरी और समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव शामिल हैं। यह समिति पहली बार चुनकर आये 281 सदस्यों सहित कई लोकसभा सदस्यों के आवास पर निर्णय लेगी। पिछले महीने 18वीं लोकसभा के गठन के बाद लोकसभा सचिवालय ने उन सदस्यों को वेस्टर्न कोर्ट और विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा संचालित राज्य भवनों में समायोजित किया था, जिनके पास राष्ट्रीय राजधानी में कोई आधिकारिक घर नहीं है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0