सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट, 188 वर्षीय व्यक्ति बेंगलुरु की गुफा में मिला, जानें इसके पीछे की सच्चाई
एक बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में कहानी वायरल हो रही है। इसे लेकर दावा किया गया कि वह बुजुर्ग व्यक्ति 188 साल का है। एक गुफा में रहने के कारण उसकी जान बची है। इस दावे के बाद सोशल मीडिया यूजर्स में ये काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के शेयर होने के कुछ ही समय बाद इसे 29 मिलियन लोग देख चुके है। एक्स पर कंसर्नड सिटिजन नामक अकाउंट द्वारा ये वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि इस व्यक्ति की मदद दो अन्य लोग कर रहे हैं। कैप्शन में उसकी असाधारण उम्र का भी संकेत दिया गया है। इस कहानी के वायरल होने के बाद इस दावे की प्रामाणिकता पर संदेह पैदा हुआ, जिसके कारण जांच हुई और सच्चाई सामने आई। जल्द ही पता चला कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति 188 साल का नहीं है। जांच के बाद पता चला कि वो व्यक्ति मध्य प्रदेश का 110 वर्षीय हिंदू संत था, जिसका नाम सियाराम बाबा था। इस स्पष्टीकरण को एक्स ने भी समर्थन दिया, जिसने पोस्ट में एक क्लैरिफिकेशन जोड़ा था। इसमें कहा गया कि गलत सूचना! बुजुर्ग व्यक्ति 'सियाराम बाबा' नामक एक हिंदू संत हैं जो भारत के मध्य प्रदेश में रहते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, उनकी उम्र

???????? This Indian Man has just been found in a cave.
— Concerned Citizen (@BGatesIsaPyscho) October 3, 2024
It’s alleged he’s 188 years old. Insane. pic.twitter.com/a7DgyFWeY6
What's Your Reaction?






