स्वाधीनता दिवसर पर दिल्ली में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि अधिकतम तापमान 34डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सुनने के लिए लाल किले पर एकत्र हुए गणमान्य व्यक्तियों और आम लोगों का स्वागत हल्की बारिश ने किया, लेकिन इस दौरान अत्यधिक उमस से कई लोगों को असुविधा हुई। इस कार्यक्रम में भाग लेने आये कई लोगों को हाथ के पंखों से हवा करते हुए देखा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 3.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। इस बीच लोधी रोड वेधशाला ने 7.4 मिमी वर्षा दर्ज की। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज नमी का स्तर 92 से 98 प्रतिशत तक रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि अधिकतम तापमान 34डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।
देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन सुनने के लिए लाल किले पर एकत्र हुए गणमान्य व्यक्तियों और आम लोगों का स्वागत हल्की बारिश ने किया, लेकिन इस दौरान अत्यधिक उमस से कई लोगों को असुविधा हुई।
इस कार्यक्रम में भाग लेने आये कई लोगों को हाथ के पंखों से हवा करते हुए देखा गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला ने अपराह्न ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच 3.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की।
इस बीच लोधी रोड वेधशाला ने 7.4 मिमी वर्षा दर्ज की। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और हल्की बारिश भी हो सकती है।
शुक्रवार को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री सेल्सियस और 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज नमी का स्तर 92 से 98 प्रतिशत तक रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राजधानी में 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 71 था, जो संतोषजनक माना जाता है।
What's Your Reaction?






