सत्ता पाने के लिये झूठ का प्रचार और लोगों को गुमराह किया, BJP पर बरसे Ashok Gehlot
जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने के लिए भाजपा ने झूठ का प्रचार और लोगों को गुमराह किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि उनकी पार्टी लोगों के मुद्दों को विधानसभा और संसद में उठाएगी। गहलोत ने एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में हम सब को विश्वास था कि इस बार कांग्रेस की सरकार दोबारा आएगी। आम जनता में भी यह भावना थी। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से जो झूठे प्रचार किए गये। राजस्थान में दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि, खराब कानून व्यवस्था, विकास ठप हो गया जैसे झूठे आरोपों के कारण से मैं समझता हूं कि जनता को गुमराह करने में वे (भाजपा के लोग) कामयाब हुए और हमारी सरकार नहीं बन पाई।’’ राजस्थानवासियों से एक बेहद जरूरी अपील- pic.twitter.com/FzoEeJiyMU— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 17, 2024 इसे भी पढ़ें: 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं... पालनाडु में Modi का हुआ जोरदार स

राजस्थानवासियों से एक बेहद जरूरी अपील- pic.twitter.com/FzoEeJiyMU
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) March 17, 2024
इसे भी पढ़ें: 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं... पालनाडु में Modi का हुआ जोरदार स्वागत, PM ने गिनवाई NDA की उपलब्धियां
इसे भी पढ़ें: निर्वाचन आयोग ने पर्यावरण अनुकूल चुनाव सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किये
What's Your Reaction?






