स्कूल भर्ती घोटाले में पार्थ की गिरफ्तारी हो सकती है तो नीट मामले में प्रधान की क्यों नहीं? Abhishek Banerjee का केंद्र पर तीखा हमला
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने रविवार को कहा कि अगर पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को स्कूल भर्ती घोटाले में गिरफ्तार किया जा सकता है तो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) संबंधी अनियमितताओं में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा सकता।बनर्जी ने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज्य में लोकसभा चुनाव में इसलिए खराब प्रदर्शन रहा क्योंकि वह जीत के लिए ‘‘केंद्रीय एजेंसियों और धन बल के भरोसे थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘21 जुलाई 2022 के एक दिन बाद प्रवर्तन निदेशालय ने पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा था और उन्हें गिरफ्तार किया था। हम गलती करने वाले व्यक्ति का बचाव नहीं करते। हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करते। लेकिन, यदि केंद्रीय एजेंसी पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मार सकती हैं और उन्हें गिरफ्तार कर सकती हैं, तो केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नीट घोटाले के लिए गिरफ्तार क्यों नहीं किया जाना चाहिए?’’ West Bengal: At TMC's rally in Kolkata, party Gen

West Bengal: At TMC's rally in Kolkata, party General Secretary Abhishek Banerjee says "A day after July 21, 2022, ED raided Partha Chatterjee's house and arrested him. We don't shield anyone who has made mistakes. We do not allow injustice. But if Partha Chatterjee's house can… pic.twitter.com/RbhqIfciaw
— ANI (@ANI) July 21, 2024
इसे भी पढ़ें: लोकसभा उपाध्यक्ष पद, नीट परीक्षा, जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा... All Party Meeting में हुई चर्चा पर किसने क्या कहा?
इसे भी पढ़ें: Kolkata में शहीद दिवस रैली का आयोजन, Mamata Banerjee ने किया शक्ति प्रदर्शन, Akhilesh Yadav भी गरजे
What's Your Reaction?






