शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के जमशेदपुर दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर शहर के निर्धारित दौरे की तैयारियों की रविवार को समीक्षा की। चौहान ने सरकारी अधिकारियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने गोपाल मैदान का भी निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में, चौहान ने इस साल के अंत में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड चुनाव प्रभारी भी हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री के जमशेदपुर दौरे की तैयारियों की समीक्षा की

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर शहर के निर्धारित दौरे की तैयारियों की रविवार को समीक्षा की।

चौहान ने सरकारी अधिकारियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने गोपाल मैदान का भी निरीक्षण किया, जहां प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

बाद में, चौहान ने इस साल के अंत में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड चुनाव प्रभारी भी हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0