शुरुआती रुझान में राजस्थान में भाजपा 17, ‘इंडिया’ दो सीट पर आगे

जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 और ‘इंडिया’ दो सीट पर आगे हैं। समाचार चैनल की खबरों में यह जानकारी दी गई। राज्य की 25 लोकसभा सीट के लिए मतगणना 29 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। ‘जी राजस्थान’ चैनल के अनुसार आठ बजकर 30 मिनट तक भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर), दुष्यंत सिंह (झालावाड़), सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़), भागीरथ चौधरी (अजमेर), राव राजेंद्र सिंह (जयपुर ग्रामीण), इंदु देवी (करौली), सुमेधानंद (सीकर), गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर), पीपी चौधरी (पाली), महेंद्रजीत सिंह मालवीय (बांसवाड़ा), प्रियंका बेलाण (गंगानगर), भूपेंद्र यादव (अलवर), ओम बिरला (कोटा) बढ़त बनाए हुए हैं।  इसे भी पढ़ें: BJP 370 सीट से अधिक जीतती है, तो यह संविधान का अंतिम दिन होगा, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्तीवहीं, ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के हनुमान बेनीवाल (नागौर), कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा (दौसा) आगे हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक रुझान के अनुसार जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा के राव रा

शुरुआती रुझान में राजस्थान में भाजपा 17, ‘इंडिया’ दो सीट पर आगे
जयपुर। राजस्थान में लोकसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 और ‘इंडिया’ दो सीट पर आगे हैं। समाचार चैनल की खबरों में यह जानकारी दी गई। राज्य की 25 लोकसभा सीट के लिए मतगणना 29 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। 

‘जी राजस्थान’ चैनल के अनुसार आठ बजकर 30 मिनट तक भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर), दुष्यंत सिंह (झालावाड़), सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़), भागीरथ चौधरी (अजमेर), राव राजेंद्र सिंह (जयपुर ग्रामीण), इंदु देवी (करौली), सुमेधानंद (सीकर), गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर), पीपी चौधरी (पाली), महेंद्रजीत सिंह मालवीय (बांसवाड़ा), प्रियंका बेलाण (गंगानगर), भूपेंद्र यादव (अलवर), ओम बिरला (कोटा) बढ़त बनाए हुए हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: BJP 370 सीट से अधिक जीतती है, तो यह संविधान का अंतिम दिन होगा, महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती


वहीं, ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के हनुमान बेनीवाल (नागौर), कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा (दौसा) आगे हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आधिकारिक रुझान के अनुसार जयपुर ग्रामीण सीट पर भाजपा के राव राजेंद्र सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 3606 मतों से आगे हैं। वहीं, जयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 9975 मतों से आगे बने हुए हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0