वन तस्करों की गोलीबारी में दो वन कर्मचारी घायल, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

रामपुर जिले के बीसलपुर इलाके के जंगल में कथित तौर पर वन तस्करों द्वारा की गई गोलीबारी में दो वन कर्मचारी घायल हो गए। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) राजीव कुमार ने बताया कि घटना शनिवार को हुई, जिसमें दो वन कर्मचारी आले हसन और रूपचंद्र गोली लगने से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कर्मचारी शनिवा रात पीपली के जंगल में गश्त पर थे, तभी कुछ वन तस्करों ने उन पर गोली चला दी, एक कर्मचारी के हाथ में गोली लगी है जबकि दूसरे के पैर में चोट आई है, दोनों की हालत खतरे से बाहर है। कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में वन रक्षक श्यामलाल की शिकायत पर दीपा, बंटी, पिंडर, सोनी, किंदी, परमजीत उर्फ ​​पम्मा और मनोज दुबे नामक व्यक्तियों के खिलाफमुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

वन तस्करों की गोलीबारी में दो वन कर्मचारी घायल, सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

रामपुर जिले के बीसलपुर इलाके के जंगल में कथित तौर पर वन तस्करों द्वारा की गई गोलीबारी में दो वन कर्मचारी घायल हो गए। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) राजीव कुमार ने बताया कि घटना शनिवार को हुई, जिसमें दो वन कर्मचारी आले हसन और रूपचंद्र गोली लगने से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कर्मचारी शनिवा रात पीपली के जंगल में गश्त पर थे, तभी कुछ वन तस्करों ने उन पर गोली चला दी, एक कर्मचारी के हाथ में गोली लगी है जबकि दूसरे के पैर में चोट आई है, दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

कुमार ने बताया कि इस सिलसिले में वन रक्षक श्यामलाल की शिकायत पर दीपा, बंटी, पिंडर, सोनी, किंदी, परमजीत उर्फ ​​पम्मा और मनोज दुबे नामक व्यक्तियों के खिलाफमुकदमा दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0