लद्दाख में नदी पार कर रहे टैंक पर सवार सेना के पांच जवानों के डूबने की आशंका

लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शुक्रवार देर रात टी-72 टैंक पर सवार होकर नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए और उनके डूबने की आशंका जताई जा रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना यहां से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई। अधिकारियों ने बताया कि पांच सैनिकों को लेकर जा रहा टी-72 टैंक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गया। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

लद्दाख में नदी पार कर रहे टैंक पर सवार सेना के पांच जवानों के डूबने की आशंका

लद्दाख के न्योमा-चुशुल क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास शुक्रवार देर रात टी-72 टैंक पर सवार होकर नदी पार करते समय सेना के पांच जवान बह गए और उनके डूबने की आशंका जताई जा रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना यहां से 148 किलोमीटर दूर मंदिर मोड़ के पास देर रात करीब एक बजे अभ्यास के दौरान हुई। अधिकारियों ने बताया कि पांच सैनिकों को लेकर जा रहा टी-72 टैंक नदी पार करते समय अचानक आई बाढ़ के कारण डूब गया। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। इस घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0