लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, आठ राज्यों की 58 सीटों पर होगा चुनाव

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो गया है। इस चरण में आठ राज्यों की 58 सीटों पर शनिवार को चुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी और इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेताओं ने चुनावों को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस चरण में सर्वाधिक प्रत्याशी हरियाणा में और सबसे कम जम्मू कश्मीर से चुनावी मैदान में है। उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में चुनाव होगा। जिसमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ समेत दूसरी तमाम सीटें शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली की सभी सात सीटों पर इसी चरण में चुनाव संपन्न हो जायेगा। इस चरण में कई नेताओं पर नेताओं की साख दांव पर लगी है। जिसमें मनोहर लाल खट्टर, मेनका गांधी, कन्हैया कुमार, बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी और सोमनाथ भारती शामिल हैं।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार समाप्त, आठ राज्यों की 58 सीटों पर होगा चुनाव
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार कल शाम समाप्त हो गया है। इस चरण में आठ राज्यों की 58 सीटों पर शनिवार को चुनाव होगा। भारतीय जनता पार्टी और इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेताओं ने चुनावों को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस चरण में सर्वाधिक प्रत्याशी हरियाणा में और सबसे कम जम्मू कश्मीर से चुनावी मैदान में है। उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर छठे चरण में चुनाव होगा। 

जिसमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर और आजमगढ़ समेत दूसरी तमाम सीटें शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली की सभी सात सीटों पर इसी चरण में चुनाव संपन्न हो जायेगा। इस चरण में कई नेताओं पर नेताओं की साख दांव पर लगी है। जिसमें मनोहर लाल खट्टर, मेनका गांधी, कन्हैया कुमार, बांसुरी स्वराज, मनोज तिवारी और सोमनाथ भारती शामिल हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0