महिला स्वास्थ्यकर्मी ने जहर निगल की आत्महत्या, तीन सहयोगियों पर मामला दर्ज

जींद जिले के एक उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला कर्मी ने सहयोगी कर्मचारियों द्वारा परेशान करने पर कथित रूप से जहर निगलकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी ने सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने आत्महत्या के लिए भुसलाना स्वास्थ्य उप केंद्र की एक महिला समेत तीन कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया है। मृतका के पति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य उप केंद्र का एक कर्मी उसकी पत्नी पर दोस्ती करने का भी दबाव डाल रहा था तथा एक महिला समेत दो अन्य कर्मी उसे अन्य तरह से परेशान कर रहे थे। शिकायत में कहा गया है कि इस सब से तंग आकर उसकी पत्नी ने शनिवार को भुसलाना स्वास्थ्य केंद्र में जहर निगल लिया जिसके बाद पहले उसे नागरिक अस्पताल सफीदों ले जाया गया और बाद में पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतका के पति ने एक महिला समेत तीन कर्मियों के खिलाफ उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कराया

महिला स्वास्थ्यकर्मी ने जहर निगल की आत्महत्या, तीन सहयोगियों पर मामला दर्ज

जींद जिले के एक उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला कर्मी ने सहयोगी कर्मचारियों द्वारा परेशान करने पर कथित रूप से जहर निगलकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मी ने सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने आत्महत्या के लिए भुसलाना स्वास्थ्य उप केंद्र की एक महिला समेत तीन कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया है।

मृतका के पति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य उप केंद्र का एक कर्मी उसकी पत्नी पर दोस्ती करने का भी दबाव डाल रहा था तथा एक महिला समेत दो अन्य कर्मी उसे अन्य तरह से परेशान कर रहे थे।

शिकायत में कहा गया है कि इस सब से तंग आकर उसकी पत्नी ने शनिवार को भुसलाना स्वास्थ्य केंद्र में जहर निगल लिया जिसके बाद पहले उसे नागरिक अस्पताल सफीदों ले जाया गया और बाद में पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतका के पति ने एक महिला समेत तीन कर्मियों के खिलाफ उसकी पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0