माकपा ने उम्मीदवार नहीं उतारने के लिए टिपरा मोथा पर कटाक्ष किया

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता माणिक सरकार ने रविवार को टिपरा मोथा पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि पार्टी के संस्थापक प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने राज्य के 14 लाख मूल निवासियों के रक्षक होने का दावा किया था, लेकिन अपने समुदाय से एक उम्मीदवार चुन नहीं पाए। देबबर्मा की बहन और राज्य के तत्कालीन शाही परिवार की सदस्य कृति सिंह देबबर्मा त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। सरकार ने कहा, “जब महाराजा किरीट बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर और (रानी) विभु कुमार देवी ने त्रिपुरा पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की तो लोगों ने सवाल नहीं उठाया क्योंकि वे राज्य से गहराई से जुड़े रहे।” उन्होंने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “लेकिन जिस व्यक्ति ने 14 लाख टिप्रासा (स्वदेशी) लोगों का रक्षक होने का दावा किया, उसे सीट के लिए अपने समुदाय से उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिला।

माकपा ने उम्मीदवार नहीं उतारने के लिए टिपरा मोथा पर कटाक्ष किया

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता माणिक सरकार ने रविवार को टिपरा मोथा पर कटाक्ष करते हुए दावा किया कि पार्टी के संस्थापक प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने राज्य के 14 लाख मूल निवासियों के रक्षक होने का दावा किया था, लेकिन अपने समुदाय से एक उम्मीदवार चुन नहीं पाए।

देबबर्मा की बहन और राज्य के तत्कालीन शाही परिवार की सदस्य कृति सिंह देबबर्मा त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। सरकार ने कहा, “जब महाराजा किरीट बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर और (रानी) विभु कुमार देवी ने त्रिपुरा पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की तो लोगों ने सवाल नहीं उठाया क्योंकि वे राज्य से गहराई से जुड़े रहे।”

उन्होंने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, “लेकिन जिस व्यक्ति ने 14 लाख टिप्रासा (स्वदेशी) लोगों का रक्षक होने का दावा किया, उसे सीट के लिए अपने समुदाय से उपयुक्त उम्मीदवार नहीं मिला।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0