भगवान का आशीर्वाद लेने हनुमान मंदिर जाऊंगा, केजरीवाल ने दी जानकारी, कर सकते हैं हरियाणा प्लान का खुलासा

तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हनुमान मंदिर जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वो कनॉट प्लेस स्थित मंदिर में जाकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेंगे।  आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 12 बजे मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज दोपहर 12 बजे भगवान का शुक्रिया करने के लिए और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊँगा।इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को जमानत मिलना ‘सत्य की जीत’ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनजिसके बाद से अनुमान लगाया जाने लगा क दिल्ली के सीएम इस सभा के दौरान हरियाणा चुनाव और आने वाले दिनों के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बीते दिनों शाम को सीएम केजरीवाल को शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। तिहाड़ से केजरीवाल  चांदगी राम अखाड़ा गए थे। इसे भी पढ़ें: श्री राम के आगमन से ज्यादा महत्वपूर्ण है तिहाड़ से केजरीवाल का आना? पटाखों पर बैन लगाने वाली AAP

भगवान का आशीर्वाद लेने हनुमान मंदिर जाऊंगा, केजरीवाल ने दी जानकारी, कर सकते हैं हरियाणा प्लान का खुलासा
तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हनुमान मंदिर जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने खुद इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वो कनॉट प्लेस स्थित मंदिर में जाकर भगवान हनुमान का आशीर्वाद लेंगे।  आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर 12 बजे मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि आज दोपहर 12 बजे भगवान का शुक्रिया करने के लिए और उनका आशीर्वाद लेने के लिए कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाऊँगा।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को जमानत मिलना ‘सत्य की जीत’ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

जिसके बाद से अनुमान लगाया जाने लगा क दिल्ली के सीएम इस सभा के दौरान हरियाणा चुनाव और आने वाले दिनों के लिए अपनी योजनाओं का खुलासा कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद बीते दिनों शाम को सीएम केजरीवाल को शुक्रवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। तिहाड़ से केजरीवाल  चांदगी राम अखाड़ा गए थे। 

इसे भी पढ़ें: श्री राम के आगमन से ज्यादा महत्वपूर्ण है तिहाड़ से केजरीवाल का आना? पटाखों पर बैन लगाने वाली AAP ने इस अंदाज में खुलकर मनाया जश्न

गौरतलब है कि 13 सितंबर को तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। इसके बाद तिहाड़ जेल के बाहर से लोगों को संबोधित करते हुए लाखों करोड़ों लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे में लोगों ने मन्नतें मांगी और दुआएं की। केजरीवाल ने कहा कि मेरे जिंदगी का एक एक कण और शरीर का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0