बच्चों के अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक: President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से बच्चों की मौत होने की घटना हृदय विदारक है। इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त अभिभावकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा,‘‘ मैं इस घटना में घायल हुए अन्य शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ में एक पोस्ट में कहा,‘‘दिल्ली के विवेक विहार के एक अस्पताल में आग लगने से अनेक बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें। मैं इस घटना में घायल हुए अन्य बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

बच्चों के अस्पताल में आग लगने की घटना हृदय विदारक: President Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को कहा कि दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से बच्चों की मौत होने की घटना हृदय विदारक है। इसके साथ ही उन्होंने शोक संतप्त अभिभावकों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा,‘‘ मैं इस घटना में घायल हुए अन्य शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’ पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में बच्चों के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से कम से कम सात नवजात शिशुओं की मौत हो गई।

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ में एक पोस्ट में कहा,‘‘दिल्ली के विवेक विहार के एक अस्पताल में आग लगने से अनेक बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें। मैं इस घटना में घायल हुए अन्य बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0