फर्जी पास के आधार पर संसद में प्रवेश करने की कोशिश करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
संसद परिसर में फर्जी प्रवेश पास के आधार परघुसने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह संसद परिसर के अंदर एक निर्माण स्थल पर जांच के दौरान एक मजदूर के पास फर्जी प्रवेश पास पाया गया। बाद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों ने उस व्यक्ति को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसे संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उसने बताया कि उसके पास की अवधि समाप्त हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में जांच जारी है।

संसद परिसर में फर्जी प्रवेश पास के आधार परघुसने की कोशिश करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह संसद परिसर के अंदर एक निर्माण स्थल पर जांच के दौरान एक मजदूर के पास फर्जी प्रवेश पास पाया गया। बाद में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों ने उस व्यक्ति को दिल्ली पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि इसके बाद उसे संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया, जहां उसने बताया कि उसके पास की अवधि समाप्त हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में जांच जारी है।
What's Your Reaction?






