पश्चिम एशिया में तनाव: स्थिति पर करीबी नजर रख रही है एयर इंडिया
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूरोप से भारत आने वाली कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। साथ ही एयर इंडिया भी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जर्मनी की विमानन कंपनी लुफ्थांसा ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के कारण हैदराबाद से फ्रैंकफर्ट (एलएच753/01) और मुंबई से फ्रैंकफर्ट (एलएच757/01) उड़ानें बुधवार को रद्द कर दीं। विमानन कंपनी ने इससे पहले मंगलवार को फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद और मुंबई उड़ानें भी रद्द कर दी थीं। ‘लुफ्थांसा ग्रुप कम्युनिकेशंस’ (एशिया पैसिफिक) के प्रमुख जेफरी जेम्स ने बुधवार को पीटीआई को बताया, ‘‘यात्रियों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है या उनके ठहरने की व्यवस्था की गयी है।’’ लुफ्थांसा, यूरोप से भारत के लिए हर सप्ताह लगभग 65 उड़ानों का संचालन करती है। अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया और विस्तारा ने कुछ समय पहले ईरानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करना बंद कर दिया है। एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कंपनी प्रतिदिन सभी उड़ानों का किसी भी संभावित सुरक्षा जोखिम के लिहाज से मूल्यांकन करती है चाहे वह मध्य पूर्व में हो या किस

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच यूरोप से भारत आने वाली कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। साथ ही एयर इंडिया भी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जर्मनी की विमानन कंपनी लुफ्थांसा ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति के कारण हैदराबाद से फ्रैंकफर्ट (एलएच753/01) और मुंबई से फ्रैंकफर्ट (एलएच757/01) उड़ानें बुधवार को रद्द कर दीं। विमानन कंपनी ने इससे पहले मंगलवार को फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद और मुंबई उड़ानें भी रद्द कर दी थीं।
‘लुफ्थांसा ग्रुप कम्युनिकेशंस’ (एशिया पैसिफिक) के प्रमुख जेफरी जेम्स ने बुधवार को पीटीआई को बताया, ‘‘यात्रियों के मार्ग में परिवर्तन कर दिया गया है या उनके ठहरने की व्यवस्था की गयी है।’’
लुफ्थांसा, यूरोप से भारत के लिए हर सप्ताह लगभग 65 उड़ानों का संचालन करती है। अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया और विस्तारा ने कुछ समय पहले ईरानी हवाई क्षेत्र का उपयोग करना बंद कर दिया है।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि कंपनी प्रतिदिन सभी उड़ानों का किसी भी संभावित सुरक्षा जोखिम के लिहाज से मूल्यांकन करती है चाहे वह मध्य पूर्व में हो या किसी अन्य हिस्से में हो।
अधिकारी ने कहा, ‘‘यदि आवश्यक होता है तो जोखिम वाले क्षेत्रों से बचने के लिए अन्य विकल्पों का चयन किया जाता है जिससे हमारे निरंतर परिचालन पर कम प्रभाव पड़ता है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।’’ एयर इंडिया ने पहले ही तेल अवीव (इजराइल) के लिए अपनी उड़ानें अगली सूचना तक स्थगित कर दी हैं।
What's Your Reaction?






