प्रश्नपत्र लीक मामले में पूर्व प्रधानाचार्या गिरफ्तार

विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की प्रयागराज इकाई ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 का प्रश्नपत्र लीक कराने के आरोप में एक महिला को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। एसटीएफ की विज्ञप्ति के मुताबिक एक स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्या को बृहस्पतिवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसटीएफ के मुताबिक पूर्व प्रधानाचार्या ने ही इस मामले में अभियुक्त अर्पित विनीत यशवंत की नियुक्ति की थी। पुलिस ने पेपर लीक मामले में प्रयागराज के थाना सिविल लाइंस में अभियोग पंजीकृत किया था और इस मामले में वांछित अभियुक्त अर्पित विनीत यशवंत के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था।

प्रश्नपत्र लीक मामले में पूर्व प्रधानाचार्या गिरफ्तार

विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की प्रयागराज इकाई ने लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा 2023 का प्रश्नपत्र लीक कराने के आरोप में एक महिला को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

एसटीएफ की विज्ञप्ति के मुताबिक एक स्कूल की पूर्व प्रधानाचार्या को बृहस्पतिवार को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। एसटीएफ के मुताबिक पूर्व प्रधानाचार्या ने ही इस मामले में अभियुक्त अर्पित विनीत यशवंत की नियुक्ति की थी।

पुलिस ने पेपर लीक मामले में प्रयागराज के थाना सिविल लाइंस में अभियोग पंजीकृत किया था और इस मामले में वांछित अभियुक्त अर्पित विनीत यशवंत के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0