पूर्व कांग्रेस विधायक ने हिमाचल के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई

हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुधीर शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू ने उनकी छवि खराब करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए। शर्मा कांग्रेस के उन छह बागी पूर्व विधायकों में हैं जिन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। इन सभी को उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों से उपचुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 199 के तहत दर्ज निजी आपराधिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ और नादौन में अपने भाषणों में कहा कि शर्मा और पांच अन्य बागी कांग्रेस विधायकों ने ‘‘15 करोड़ रुपये में खुद की बोली लगाई।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘हमारे पास पैसा नहीं है लेकिन ईमानदारी, नैतिकता और जनता का समर्थन है।

पूर्व कांग्रेस विधायक ने हिमाचल के मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई

हिमाचल प्रदेश की धर्मशाला विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुधीर शर्मा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू ने उनकी छवि खराब करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाए

शर्मा कांग्रेस के उन छह बागी पूर्व विधायकों में हैं जिन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था। इन सभी को उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों से उपचुनाव में भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।

दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 199 के तहत दर्ज निजी आपराधिक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ने कुटलैहड़ और नादौन में अपने भाषणों में कहा कि शर्मा और पांच अन्य बागी कांग्रेस विधायकों ने ‘‘15 करोड़ रुपये में खुद की बोली लगाई।’’ शर्मा ने कहा, ‘‘हमारे पास पैसा नहीं है लेकिन ईमानदारी, नैतिकता और जनता का समर्थन है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0