अभिषेक शर्मा इन दिनों भारतीय क्रिकेट में खूब छा रखा है। टी20 में भारत का उभरता सितारा है अभिषेक शर्मा। उन्हें भारत के नए पावर हिटर के नाम से बेहद ही कम समय में जाना जाने लगा। साल 2024 आईपीएल में दमदार प्रदर्शन कर अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम में जगह बनाई और एक साल के अंदर वह अपनी विशेष छाप छोड़ने में सफल रहे।
हाल ही में उन्हें बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पहली बारी जगह मिली। उनकी सफलता के पीछे भारत के पू्र्व क्रिकेटर युवराज सिंह का हाथ रहा।
उन्होंने हर बार तूफानी पारी खेलने के बाद युवराज सिंह को क्रेडिट दिया। इस बीच युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अभिषेक शर्मा की जिंदगी संवारने में उनके बेटे के अहम योगदान को लेकर अहम खुलासे किए।
दरअसल, योगराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को सुधारने में अपने बेटे युवराज सिंह का अहम योगदान करार दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि, आप जानते हैं कि जब हमने अभिषेक शर्मा के परफॉर्मेंस के बारे में PCA और कोच से बात की तो आप जानते हैं उन्होंने क्या कहा? उन्होंने बताया कि वह एक गेंदबाज हैं, जो कि गेंदबाजी करना जानता हैं। युवाराज ने कहा कि आप उनके परफॉर्मेंस रिकॉर्ड पर नजर डालिए। तो हमने उनके रिकॉर्ड्स को देखा, अभिषेक पहले ही 24 शतक जड़ चुके थे। युवी ने कहा कि आप क्यों गलत जानकारी दे रहे हैं कि उसने 24 सेंचुरी ठोक ली। ये 6 या सात साल पुरानी बात हैं।
योगराज ने आगे बताया कि जब युवी ने मुझे रिकॉर्ड भेजा और कहा कि पापा देखिए इस प्लेयर को। मैंने कहा देखिए ये सब जानकारी शेयर करने के बारे में है। ये समस्या है, कुछ लोग अपना करियर बनाने के बजाय जलन के कारण खिलाड़ी को खत्म करना चाहते हैं।
देर रात पार्टियां, गर्लफ्रेंड से मिलने से रोका
योगराज ने पुरानी बातों को याद करते हुए बताया कि अभिषेक शर्मा के पिता उन्हें सुधारने की काफी कोशिशें करते थे, लेकिन युवराज ही रहे, जिन्होंने उनकी जिंदगी संवारी। युवराज ने अभिषेक को देर रात पार्टियां करने और गर्लफ्रेंड से मिलने पर रोक लगाई।
योगराज ने ये भी कहा कि, युवराज सिंह ने शुभमन गिल को भी इसी तरह संभाला। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा दोनों ने ही 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। योगराज ने बताया कि शुभमन गिल के साथ भी यही हुआ। लेकिन क्या क्या हुआ?जब हीरा किसी दूसरे हीरे के साथ में जाता है तो उसका क्या होता है? वह कोहिनूर बन जाता है अभिषेक शर्मा के साथ भी यही हुआ। अगर ये हीरा गलत हाथों में चला जाता तो ये टूटकर बिखर जाता।