निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की Gurugram में हृदयाघात से मृत्यु
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि 45 वर्षीय विधायक को सुबह दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार यहां पालम विहार में मनिपाल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दौलताबाद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी और बाद में भाजपा सरकार का समर्थन किया था। विधायक के परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो सका। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल ने पुष्टि की कि विधायक की मृत्यु के बारे में परिवार को जानकारी मिल गई है।

बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद की शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि 45 वर्षीय विधायक को सुबह दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार यहां पालम विहार में मनिपाल अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दौलताबाद ने 2019 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी और बाद में भाजपा सरकार का समर्थन किया था।
विधायक के परिवार के सदस्यों से संपर्क नहीं हो सका। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) करण गोयल ने पुष्टि की कि विधायक की मृत्यु के बारे में परिवार को जानकारी मिल गई है।
What's Your Reaction?






