नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 497 लोग गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष अभियान चलाया और 497 लोगों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) शिव हरि मीणा ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के तीनों क्षेत्रों (जोन)-- नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एक दिवसीय अभियान ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ चलाया।  इसे भी पढ़ें: उपचुनाव में ‘AAP’ के प्रचार के लिए जालंधर में एक मकान किराए पर लूंगा : Bhagwant Mannउन्होंने बताया कि नोएडा जोन के नौ थाना क्षेत्रों में 40 स्थानों पर 1924 व्यक्तियों की जांच की गयी जिनमें 208 व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सेन्ट्रल नोएडा जोन के आठ थाना क्षेत्रों में 31 स्थानों 146 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन नौ थाना क्षेत्रों में 38 स्थानों पर 143 व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि इस तरह 497 लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही क

नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले 497 लोग गिरफ्तार
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार देर रात विशेष अभियान चलाया और 497 लोगों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) शिव हरि मीणा ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस ने गौतमबुद्धनगर के तीनों क्षेत्रों (जोन)-- नोएडा, सेन्ट्रल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध एक दिवसीय अभियान ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ चलाया। 
 

इसे भी पढ़ें: उपचुनाव में ‘AAP’ के प्रचार के लिए जालंधर में एक मकान किराए पर लूंगा : Bhagwant Mann


उन्होंने बताया कि नोएडा जोन के नौ थाना क्षेत्रों में 40 स्थानों पर 1924 व्यक्तियों की जांच की गयी जिनमें 208 व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी। अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सेन्ट्रल नोएडा जोन के आठ थाना क्षेत्रों में 31 स्थानों 146 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा जोन नौ थाना क्षेत्रों में 38 स्थानों पर 143 व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी। उन्होंने बताया कि इस तरह 497 लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की गयी।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0