दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलजमाव, भाजपा ने मांगा सौरभ भारद्वाज का इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज दिल्ली जिस जलजमाव की समस्या को झेल रही है उसका मूल कारण रहा है दिल्ली सरकार के जलबोर्ड से जुड़े मंत्रियों सौरभ भारद्वाज एवं सत्येंद्र जैन का भ्रष्टाचार एवं हर विभागीय काम में आर्थिक कट प्राप्त करने की चाह। सचदेवा ने कहा है की आज सारी दिल्ली जलजमाव से जूझ रही है, कई जगह जैसे किराड़ी, संगम विहार, बुराड़ी में स्थाई रूप से जलजमाव है, रोहिणी, राजेन्द्र नगर, पटेल नगर, कमला नगर जैसे पाश क्षेत्र भी जगह जगह जलजमाव से त्रस्त है एवं पुरानी दिल्ली रेलवे-स्टेशन के पास तो सीवर बैरल ही ध्वस्त हो गई है पर जलबोर्ड अधिकारी कोई भी रिपेयर या बड़ा सफाई कार्य का आदेश नही दे पा रहे। इसे भी पढ़ें: BJP का दावा, दिल्ली सरकार की विफलताओं से निराश दिल्ली वाले कह रहे हैं 'जायेगा केजरीवाल' वर्तमान जलबोर्ड मंत्री आतिशी रोज केवल अधिकारियों पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में लगी रहीं। वह उपराज्यपाल, मुख्य सचिव से लेकर जलबोर्ड के एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों तक पर भाजपा के इशारे पर काम ना करने का आरोप लगाती रही। दिल्ली भाजपा लगातार जलजमाव पर प्रदर्शन कर केजरीवाल सरक

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलजमाव, भाजपा ने मांगा सौरभ भारद्वाज का इस्तीफा
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आज दिल्ली जिस जलजमाव की समस्या को झेल रही है उसका मूल कारण रहा है दिल्ली सरकार के जलबोर्ड से जुड़े मंत्रियों सौरभ भारद्वाज एवं सत्येंद्र जैन का भ्रष्टाचार एवं हर विभागीय काम में आर्थिक कट प्राप्त करने की चाह। सचदेवा ने कहा है की आज सारी दिल्ली जलजमाव से जूझ रही है, कई जगह जैसे किराड़ी, संगम विहार, बुराड़ी में स्थाई रूप से जलजमाव है, रोहिणी, राजेन्द्र नगर, पटेल नगर, कमला नगर जैसे पाश क्षेत्र भी जगह जगह जलजमाव से त्रस्त है एवं पुरानी दिल्ली रेलवे-स्टेशन के पास तो सीवर बैरल ही ध्वस्त हो गई है पर जलबोर्ड अधिकारी कोई भी रिपेयर या बड़ा सफाई कार्य का आदेश नही दे पा रहे।
 

इसे भी पढ़ें: BJP का दावा, दिल्ली सरकार की विफलताओं से निराश दिल्ली वाले कह रहे हैं 'जायेगा केजरीवाल'


वर्तमान जलबोर्ड मंत्री आतिशी रोज केवल अधिकारियों पर आरोप प्रत्यारोप लगाने में लगी रहीं। वह उपराज्यपाल, मुख्य सचिव से लेकर जलबोर्ड के एक्जीक्यूटिव इंजीनियरों तक पर भाजपा के इशारे पर काम ना करने का आरोप लगाती रही। दिल्ली भाजपा लगातार जलजमाव पर प्रदर्शन कर केजरीवाल सरकार की विफलता को खोल रही थी अतः बढ़ते जनविरोध के दबाव में मंत्री आतिशी को अघिकारियों से बात समझनी पड़ी।

मुख्य सचिव एवं जलबोर्ड अधिकारियों ने मंत्री को स्पष्ट किया की पहले 5 जून 2020 को सत्येंद्र जैन और फिर 21 जुलाई 2023 को निवर्तमान जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने ऐसे आदेश निकाले की अधिकारी बिना विभागीय मंत्री यानि जलबोर्ड चेयरमैन की अनुमति के 100 रूपए का भी कार्य आर्डर नही निकाल सकते जिसके चलते गत एक साल से जलबोर्ड का रखरखाव पूरी तरह ठप्प हो गया। मुख्य सचिव के द्वारा तत्कालीन जलबोर्ड मंत्रियों सौरभ भारद्वाज एवं सत्येंद्र जैन के भ्रष्टाचार को बढ़ावे देने वाले आदेशों की पोल खोलने के बाद शर्मसार मंत्री सुश्री आतिशी को कल 22 अगस्त 2024 को भारद्वाज एवं जैन के आदेशों को रद्द करना पड़ा जो स्पष्ट करता है की पूर्ववर्ती मंत्रियों के आदेशों को रद्द करने वाली मंत्री सुश्री आतिशी को अब मालूम है की दिल्ली की जलजमाव बर्बादी एवं लगभग 35 मौतों के लिए सौरभ भारद्वाज एवं सत्येंद्र जैन की भ्रष्टाचार की चाह जिम्मेदार है।
 

इसे भी पढ़ें: Delhi के स्वास्थ सचिव एवं अन्य अधिकारियों का विस्तृत नोट काम नही विवाद बढ़ाने के लिए पत्राचार करने के आदि स्वास्थ मंत्री को आईना दिखाता है: Virendraa Sachdeva


वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की जुलाई 2023 से पहले विभागीय सिस्टम अनुसार विभिन्न पदों पर कार्यरत अधिकारी अपनी अपनी क्षमता अनुसार मूल्यों तक के रखरखाव कार्य करवा सकते थे पर सौरभ भारद्वाज ने निजी लाभ के लिए जल मंत्री रहते 21 जुलाई 2023 को ऐसा आदेश निकाला की उनकी व्यक्तिगत स्वीकृति के बिना कोई अधिकारी एक रूपए का भी आदेश नही कर सकता और इसी आदेश के चलते इस वर्ष कोई विभागीय रखरखाव कार्य नही जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली जलजमाव में डूब गई। सचदेवा ने कहा है की सौरभ भारद्वाज आज भी दिल्ली में मंत्री हैं पर कल 22 अगस्त को मंत्री सुश्री आतिशी द्वारा अपने पूर्ववर्ती जल मंत्री सौरभ भारद्वाज के आदेश रद्द करने बाद उन्हे पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नही बचा है। अतः दिल्ली में जलजमाव के दोषी सौरभ भारद्वाज अविलंब इस्तीफा दें।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0