देर रात को कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

नयी दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में कल देर रात आग लग गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आग पुलिस उपायुक्त कार्यालय तक फैल गयी जो थाना परिसर के समीप ही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब 12:45 बजे आग लगने के बारे में एक कॉल आयी जिसके बाद 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं।  इसे भी पढ़ें: मिजोरम में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 29 हुई : अधिकारीउन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन थाने के 15 कमरे एवं पुलिस बैरक आग में क्षतिग्रस्त हो गये। उनके अनुसार इन कमरों में मालखाना भी शामिल है जहां मामलों से संबंधित सामान को रखा जाता है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त कार्यालय के 18 कमरों में भी आग से काफी क्षति हुई। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

देर रात को कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
नयी दिल्ली। उत्तरी दिल्ली में कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में कल देर रात आग लग गयी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आग पुलिस उपायुक्त कार्यालय तक फैल गयी जो थाना परिसर के समीप ही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि देर रात करीब 12:45 बजे आग लगने के बारे में एक कॉल आयी जिसके बाद 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गयीं। 
 

इसे भी पढ़ें: मिजोरम में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 29 हुई : अधिकारी


उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन थाने के 15 कमरे एवं पुलिस बैरक आग में क्षतिग्रस्त हो गये। उनके अनुसार इन कमरों में मालखाना भी शामिल है जहां मामलों से संबंधित सामान को रखा जाता है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त कार्यालय के 18 कमरों में भी आग से काफी क्षति हुई। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0