तीन दिन में एक करोड़ लोगों का भाजपा की सदस्यता लेना डिजिटल चमत्कार: अमित मालवीय
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन दिन के अंदर एक करोड़ लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।उन्होंने इस उपलब्धि को डिजिटल चमत्कार करार दिया। मालवीय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तीन दिन से भी कम समय में, यानी 67 घंटे में एक करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। यह एक डिजिटल चमत्कार है। भाजपा के लिए इतना बड़ा आंकड़ा इसलिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि लोगों ने सदस्य बनते समय स्वयं को सत्यापित भी किया है।’’ मालवीय ने कहा कि यह ब्रांड भाजपा की ताकत है जिसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘डिजिटल इंडिया’ के प्रबल समर्थक हैं और उन्होंने सबसे गरीब लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की ताकत का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े कई डिजिटल ब्रांड को समान संख्या तक पहुंचने में कहीं अधिक समय लगा है। मालवीय ने कहा, भाजपा को मिले भारी समर्थन से उनकी भागीदारी की पुष्टि होती है। भाजपा ने दो सितंबर को सदस्यता अभियान शुरू किया था, जिसके तहत इसके मौजूदा सदस्य अपनी सदस्यता क

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन दिन के अंदर एक करोड़ लो
गों ने पार्टी की सदस्यता ली।उन्होंने इस उपलब्धि को डिजिटल चमत्कार करार दिया। मालवीय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘तीन दिन से भी कम समय में, यानी 67 घंटे में एक करोड़ लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। यह एक डिजिटल चमत्कार है। भाजपा के लिए इतना बड़ा आंकड़ा इसलिए और भी महत्वपूर्ण हो जाता है कि लोगों ने सदस्य बनते समय स्वयं को सत्यापित भी किया है।’’
मालवीय ने कहा कि यह ब्रांड भाजपा की ताकत है जिसके नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘डिजिटल इंडिया’ के प्रबल समर्थक हैं और उन्होंने सबसे गरीब लोगों को सशक्त बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की ताकत का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े कई डिजिटल ब्रांड को समान संख्या तक पहुंचने में कहीं अधिक समय लगा है।
मालवीय ने कहा, भाजपा को मिले भारी समर्थन से उनकी भागीदारी की पुष्टि होती है। भाजपा ने दो सितंबर को सदस्यता अभियान शुरू किया था, जिसके तहत इसके मौजूदा सदस्य अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कराएंगे और नये सदस्य भी शामिल होंगे।
What's Your Reaction?






