ठाणे में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय लड़की के साथ उसके घर के बाहर कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सोमवार रात उस समय की है जब बच्ची चितलसर मानपाड़ा इलाके में अपने घर के बाहर खेल रही थी। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 24 वर्षीय आरोपी लड़की के पास आया,उसका हाथ पकड़ा और उसे गलत तरीके से छुआ। पुलिस ने बताया कि कपूरबावड़ी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय लड़की के साथ उसके घर के बाहर कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना सोमवार रात उस समय की है जब बच्ची चितलसर मानपाड़ा इलाके में अपने घर के बाहर खेल रही थी।
एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि 24 वर्षीय आरोपी लड़की के पास आया,उसका हाथ पकड़ा और उसे गलत तरीके से छुआ। पुलिस ने बताया कि कपूरबावड़ी पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
What's Your Reaction?






