झूठ बोलकर नहीं मिलती अनशन की शक्ति, आतिशी का अनशन टूटने पर स्वाति मालीवाल ने कसा तंज
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन पर निशाना साधा और अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि सत्यराह के लिए ताकत संघर्ष से आती है, न कि लोगों के बारे में बुरा बोलने और झूठ बोलने से। सोशल मीडिया एक्स पर स्वाति मालीवाल ने लिखा कि आतिशी जी, गांधी जी ने अनशन की पवित्र विधि को सत्याग्रह का नाम दिया था। सत्याग्रह जो हमेशा सच्चे और पवित्र मन से किया जाता है। मैंने दो बार अनशन किया। एक बार 10 दिन और एक बार 13 दिन। मेरे अनशन के बाद देश में बच्चों के बलात्कारियों को फाँसी की सजा हो, ऐसा क़ानून भी बना। इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: आतिशी के अनशन समापन पर BJP ने किया कटाक्ष- सत्याग्रह आपके बस की बात ही नहीं थीमालीवाल ने कहा कि संघर्ष की राह बहुत मुश्किल होती है। कई साल ज़मीन पे संघर्ष करके ही अनशन करने की शक्ति हासिल होती है। दूसरों के बारे में पूरा दिन झूठी और गंदी बातें बोलके नहीं। ख़ैर, आशा है जल्द आप का स्वास्थ्य ठीक होगा और आप दिल्ली के लोगों के लिए काम करेंगी। दिल्ली की जल मंत्री आतिशी

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: आतिशी के अनशन समापन पर BJP ने किया कटाक्ष- सत्याग्रह आपके बस की बात ही नहीं थी
इसे भी पढ़ें: आतिशी का अनशन जारी, AAP मंत्रियों ने दिल्ली जल संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र
आतिशी जी, गांधी जी ने अनशन की पवित्र विधि को सत्याग्रह का नाम दिया था। सत्याग्रह जो हमेशा सच्चे और पवित्र मन से किया जाता है।
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) June 25, 2024
मैंने दो बार अनशन किया। एक बार 10 दिन और एक बार 13 दिन। मेरे अनशन के बाद देश में बच्चों के बलात्कारियों को फाँसी की सजा हो, ऐसा क़ानून भी बना।
संघर्ष…
What's Your Reaction?






