जब किरण खेर पर लगे संसदीय क्षेत्र से गायब होने के आरोप तब पार्टी नेता ने किया बड़ा खुलासा

मशहूर फिल्म अभिनेत्री और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने एक संवाददाता सम्मेलन में किरण खेर की लंबी गैरमौजूदगी के बारे में बात की। किरण खेर पर यह आरोप लग रहे है कि वह लगातार अपने संसदीय क्षेत्र चंडीगढ़ से गायब हैं। कांग्रेस ने उन पर यह भी आरोप लगाया कि किरण खेर विकास के काम को लेकर होने वाली बैठक में भी शामिल नहीं होती हैं। हालांकि, दूसरी ओर अरुण सूद ने कहा कि किरण खेर पिछले साल दिसंबर तक चंडीगढ़ लगातार आती रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नवंबर में किरण खेर के हाथ में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किरण खेर के कैंसर से पीड़ित होने का भी पता चला। इसके बाद उन्हें एअरलिफ्ट से मुंबई ले जाया गया। कुछ दिनों तक उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती नहीं है लेकिन इलाज के लिए उन्हें रोज अस्पताल जाना पड़ता है।???? pic.twitter.com/3C0dcWwch4— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 1, 202

जब किरण खेर पर लगे संसदीय क्षेत्र से गायब होने के आरोप तब पार्टी नेता ने किया बड़ा खुलासा
मशहूर फिल्म अभिनेत्री और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में चल रहा है। इसका खुलासा तब हुआ जब चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने एक संवाददाता सम्मेलन में किरण खेर की लंबी गैरमौजूदगी के बारे में बात की। किरण खेर पर यह आरोप लग रहे है कि वह लगातार अपने संसदीय क्षेत्र चंडीगढ़ से गायब हैं। कांग्रेस ने उन पर यह भी आरोप लगाया कि किरण खेर विकास के काम को लेकर होने वाली बैठक में भी शामिल नहीं होती हैं। हालांकि, दूसरी ओर अरुण सूद ने कहा कि किरण खेर पिछले साल दिसंबर तक चंडीगढ़ लगातार आती रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नवंबर में किरण खेर के हाथ में चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किरण खेर के कैंसर से पीड़ित होने का भी पता चला। इसके बाद उन्हें एअरलिफ्ट से मुंबई ले जाया गया। कुछ दिनों तक उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल वे अस्पताल में भर्ती नहीं है लेकिन इलाज के लिए उन्हें रोज अस्पताल जाना पड़ता है। किरण खेर को मल्टीपल मायलोमा है जिसे एक प्रकार का ब्लड कैंसर कहा जाता है। अरुण सूद ने कहा कि फिलहाल वह ठीक हो रही है और जल्द ही हम सबों के बीच में होंगीं। हाथ टूटने के बाद उन्हें चंडीगढ़ के पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में इलाज के लिए वह गई थीं जहां उन्हें इस गंभीर बीमारी के बारे में पता चला। यह बीमारी उनके बाएं हाथ से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी। 4 दिसंबर को उन्हें मुंबई ले जाया गया। भाजपा अध्यक्ष के खुलासे के बाद किरण खेर के पति और सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अनुपम खेर की ओर से भी सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया गया। अनुपम खेर ने अपने बयान में लिखा कि अफवाहें लोगों को परेशान ना करें इसलिए मैं और सिकंदर सभी को बताना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित है। वह फिलहाल ठीक हो रही है और जल्द ही पहले से ज्यादा ताकतवर होकर बाहर निकलेंगी। अनुपम खेर ने कहा कि इस बात से हम सब खुश हैं कि उनकी देखरेख बढ़िया डॉक्टर्स की टीम कर रही है। वह हमेशा से फाइटर रही हैं और डटकर चीजों का सामना करती आई हैं। सभी को प्यार देती हैं इसलिए उनके इतने चाहने वाले हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: मुस्लिम लीग और कांग्रेस का गठबंधन केरल की सुरक्षा के साथ धोखा: योगी आदित्यनाथ


आपको बता दें कि किरण खेर 2014 में भाजपा में शामिल हुईं थी और उन्होंने लोकसभा चुनाव चंडीगढ़ से लड़ा था। कड़े मुकाबले में किरण खेर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता पवन बंसल और आम आदमी पार्टी की गुल पनाग को हराया था। 2019 में भी किरण खेर संसद पहुंचने में कामयाब रहीं जहां उन्होंने लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन बंसल को हराया था। कोरोना महामारी के दौरान भी चंडीगढ़ में किरण खेर के गुमशुदा होने की पोस्टर लगाए गए थे। कांग्रेस ने लगातार आरोप लगाया है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र से बाहर ही रहती हैं। उनके बचाव में अरुण सूद ने यह भी कहा कि किरण खेर सीनियर सिटीजन है और डायबिटिक हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्हें घर से बाहर न निकलने की डॉक्टर की ओर से सलाह दी गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीमार होने के बावजूद किरण हमारे संपर्क में रही हैं और शहर से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर लगातार चर्चा करती रही हैं।
 

इसे भी पढ़ें: संजय राउत का कद घटा ! शिवसेना ने अरविंद सावंत को मुख्य प्रवक्ता बनाया


आपको बता दें कि किरण खेर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी पहली फिल्म पेस्तोंजी 1988 में आई थी। उन्होंने सरदारी बेगम और बारीवाली/द लेडी ऑफ द हाउस के लिए 2 नेशनल अवार्ड भी जीते हैं। उनके प्रसिद्ध फिल्मों में देवदास, veer-zaara, ओम शांति ओम और खूबसूरत शामिल है। किरण खेर ने अपनी पहली शादी उद्योगपति गौतम बैरी से की थी जिनसे उनका एक बेटा सिकंदर है। बाद में अनुपम खेर से नजदीकियां बढ़ी और बैरी से तलाक लेने के बाद किरण ने अनुपम से शादी कर ली। दोनों को कोई संतान नहीं है लेकिन सिकंदर अपनी मां के साथ ही रहते हैं और अनुपम खेर सिकंदर को सगे बेटे की ही तरह प्यार करते हैं। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0