खादी देश की पहचान है, इसके उत्पाद पर्यावरण हितैषी होते है : भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर में स्थित खादी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि खादी देश की पहचान है और इसके उत्पाद पर्यावरण हितैषी होते हैं तथा हानिकारक रसायनों से मुक्त होते हैं। उन्होंने कहा कि खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है और आमजन इस छूट का लाभ उठाते हुए खादी उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, ताकि कतिनों एवं बुनकरों को आर्थिक मदद मिल सके। शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खादी उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने खादी उत्पाद खरीदकरयूपीआई माध्यम से भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री ने परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड परिसर में स्थित खादी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि खादी देश की पहचान है और इसके उत्पाद पर्यावरण हितैषी होते हैं तथा हानिकारक रसायनों से मुक्त होते हैं।
उन्होंने कहा कि खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत छूट दी जा रही है और आमजन इस छूट का लाभ उठाते हुए खादी उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें, ताकि कतिनों एवं बुनकरों को आर्थिक मदद मिल सके।
शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और खादी उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने खादी उत्पाद खरीदकरयूपीआई माध्यम से भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री ने परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
What's Your Reaction?






