कर्नाटक सरकार को वीडियो के बारे में पहले से जानकारी थी पर कार्रवाई नहीं की : Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दावा किया कि जनता दल-सेकुलर (जदएस) के नेता प्रज्वल रेवन्ना के कथित वीडियो क्लिप के इस समय सामने आने से स्पष्ट होता है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को उनके बारे में पहले से जानकारी थी। उन्होंने सरकार से पूछा कि उसने रेवन्ना को विदेश क्यों जाने दिया? कर्नाटक सरकार द्वारा कार्रवाई करने में देरी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि भाजपा कभी भी ऐसे बेहद शर्मनाक आचरण का समर्थन नहीं करती है। जदएस ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निलंबित कर दिया। हाल के दिनों में युवा नेता से जुड़े कुछ अश्लील वीडियो क्लिप हासन में सामने आए थे। ठाकुर ने कहा, इन वीडियो क्लिप के प्रसारित होने के समय से यह स्पष्ट हो जाता है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को वीडियो के बारे में पहले से जानकारी थी। कांग्रेस सरकार ने समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की? साफ है कि कांग्रेस इस मुद्दे से भी राजनीतिक फायदा उठाना चाहती थी।” भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पूछा किकर्नाटक में कांग्रेस सरकार की क्या मजबूरियां थी जो उसने रेवन्न

कर्नाटक सरकार को वीडियो के बारे में पहले से जानकारी थी पर कार्रवाई नहीं की : Anurag Thakur

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को दावा किया कि जनता दल-सेकुलर (जदएस) के नेता प्रज्वल रेवन्ना के कथित वीडियो क्लिप के इस समय सामने आने से स्पष्ट होता है कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को उनके बारे में पहले से जानकारी थी।

उन्होंने सरकार से पूछा कि उसने रेवन्ना को विदेश क्यों जाने दिया? कर्नाटक सरकार द्वारा कार्रवाई करने में देरी को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि भाजपा कभी भी ऐसे बेहद शर्मनाक आचरण का समर्थन नहीं करती है।

जदएस ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निलंबित कर दिया। हाल के दिनों में युवा नेता से जुड़े कुछ अश्लील वीडियो क्लिप हासन में सामने आए थे।

ठाकुर ने कहा, इन वीडियो क्लिप के प्रसारित होने के समय से यह स्पष्ट हो जाता है कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार को वीडियो के बारे में पहले से जानकारी थी। कांग्रेस सरकार ने समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की? साफ है कि कांग्रेस इस मुद्दे से भी राजनीतिक फायदा उठाना चाहती थी।”

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पूछा किकर्नाटक में कांग्रेस सरकार की क्या मजबूरियां थी जो उसने रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई में देरी की। ठाकुर ने कहा, कांग्रेस सरकार ने इस व्यक्ति को विदेश जाने की इजाजत क्यों दी?

कांग्रेस सरकार ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की। ठाकुर ने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना राज्य का विषय है। भाजपा नेता ने कहा कि कानून को अपना काम करना चाहिए और इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0