केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

मुंबई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बांद्रा में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे गोयल अभी राज्यसभा में सदन के नेता हैं। यहां पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने दावा किया कि कांग्रेस बिना किसी नेतृत्व या नीति के एक ‘‘नाकाम’’ पार्टी है।  इसे भी पढ़ें: लखनऊ में आग लगने से कैदी वाहन जलकर राख, कैदी सुरक्षितकांग्रेस ने अभी तक मुंबई उत्तर सीट से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री शिंदे ने पिछले दो साल में राज्य सरकार और 10 साल में केंद्र में नरेन्द्र मोदी नीत सरकार द्वारा किए गए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि गोयल की जीत तय है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन मुंबई में सभी छह लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। मुंबई में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 20 मई को मतदान होगा।

केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया
मुंबई। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। गोयल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बांद्रा में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे गोयल अभी राज्यसभा में सदन के नेता हैं। यहां पत्रकारों से बातचीत में गोयल ने दावा किया कि कांग्रेस बिना किसी नेतृत्व या नीति के एक ‘‘नाकाम’’ पार्टी है। 
 

इसे भी पढ़ें: लखनऊ में आग लगने से कैदी वाहन जलकर राख, कैदी सुरक्षित


कांग्रेस ने अभी तक मुंबई उत्तर सीट से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री शिंदे ने पिछले दो साल में राज्य सरकार और 10 साल में केंद्र में नरेन्द्र मोदी नीत सरकार द्वारा किए गए कामों का उल्लेख करते हुए कहा कि गोयल की जीत तय है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन मुंबई में सभी छह लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। मुंबई में छह लोकसभा सीटों पर चुनाव के लिए 20 मई को मतदान होगा।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0