कटारिया चंडीगढ़ पहुंचे, बुधवार को पंजाब के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे
पंजाब के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बुधवार को राजभवन में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचने पर राजभवन में पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया का स्वागत किया। वह बनवारीलाल पुरोहित की जगह लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पुरोहित ने फरवरी में इस्तीफा दे दिया था। पंजाब का राज्यपाल नियुक्त होने से पहले कटारिया (79) असम के राज्यपाल थे। राजस्थान के उदयपुर से ताल्लुक रखने वाले कटारिया राज्य सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।

पंजाब के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बुधवार को राजभवन में एक समारोह में पद की शपथ लेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचने पर राजभवन में पंजाब पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा ने शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कटारिया और उनकी पत्नी अनीता कटारिया का स्वागत किया। वह बनवारीलाल पुरोहित की जगह लेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पुरोहित ने फरवरी में इस्तीफा दे दिया था।
पंजाब का राज्यपाल नियुक्त होने से पहले कटारिया (79) असम के राज्यपाल थे। राजस्थान के उदयपुर से ताल्लुक रखने वाले कटारिया राज्य सरकार में गृह मंत्री रह चुके हैं और राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।
What's Your Reaction?






