कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में बाधा डाली, हिंदू-मुस्लिम विभाजन किया : Mohan Yadav

बैतूल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में 70 साल तक बाधाएं डालीं और इस मुद्दे पर हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित किया। मौजूदा भाजपा सांसद दुर्गादास उइके के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भगवान राम ने 17 लाख साल पहले अपना शरीर त्याग दिया था और यह रामसेतु पर नासा की रिपोर्ट में कहा गया है जो रामेश्वरम से श्रीलंका तक जाता है।’’ उन्होंने कहा कि यह भगवान राम के अस्तित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा, राम मंदिर का निर्माण आजादी के बाद हो सकता था लेकिन कांग्रेस ने 70 साल तक इसमें बाधाएं डालीं। उन्होंने इस मुद्दे पर हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित कर दिया। भारत में बड़ी संख्या में मुस्लिम रहते हैं लेकिन अयोध्या में राम मंदिर में पाणप्रतिष्ठा के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ।’’ इसे भी पढ़ें: PM Modi और Hema Malini के खिलाफ टिप्पणियों के लिए BJP ने कांग्रेस की आलोचना कीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग लोकसभा चुनाव में 400 क

कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में बाधा डाली, हिंदू-मुस्लिम विभाजन किया : Mohan Yadav
बैतूल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में 70 साल तक बाधाएं डालीं और इस मुद्दे पर हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित किया। मौजूदा भाजपा सांसद दुर्गादास उइके के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भगवान राम ने 17 लाख साल पहले अपना शरीर त्याग दिया था और यह रामसेतु पर नासा की रिपोर्ट में कहा गया है जो रामेश्वरम से श्रीलंका तक जाता है।’’ 

उन्होंने कहा कि यह भगवान राम के अस्तित्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा, राम मंदिर का निर्माण आजादी के बाद हो सकता था लेकिन कांग्रेस ने 70 साल तक इसमें बाधाएं डालीं। उन्होंने इस मुद्दे पर हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित कर दिया। भारत में बड़ी संख्या में मुस्लिम रहते हैं लेकिन अयोध्या में राम मंदिर में पाणप्रतिष्ठा के दौरान कोई विवाद नहीं हुआ।’’
 

इसे भी पढ़ें: PM Modi और Hema Malini के खिलाफ टिप्पणियों के लिए BJP ने कांग्रेस की आलोचना की


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाला राजग लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार कर जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां तक कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस आंकड़े के बारे में बात की है। बैतूल (एसटी) सीट 1996 से भाजपा जीतती आ रही है। उइके का मुकाबला कांग्रेस के राम टेकाम से होगा।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0