कांग्रेस ने Shinde सरकार के विरूद्ध जारी किया आरोपपत्र, कहा: लोग उसे सबक सिखायेंगे
मुंबई । कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शनिवार को एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ अपना ‘आरोपपत्र’ जारी किया और कहा कि लोग आगामी विधानसभा चुनाव में ‘भ्रष्टाचार के जरिए बनी‘ इस सरकार को सबक सिखाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि वर्तमान सरकार में मुंबई और राज्य के बाकी हिस्सों में अपराध और नशीली दवाओं की तस्करी बढ़ गयी है तथा भ्रष्टाचार सभी क्षेत्रों में फैल रहा है। थोराट ने कहा, ‘‘मानसून की पहली बारिश में मुंबई की हालत बहुत खराब हो गई है। सीवर लाइनों और नालों की सफाई में भ्रष्टाचार है। विधायकों को खरीदा जाता है। भ्रष्टाचार के जरिए बनी यह सरकार बहुत भ्रष्ट है। विधानसभा चुनाव में सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी, अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के गठबंधन वाली इस शिंदे सरकार के शासन में मुद्रास्फीति और बेरोजगारी आसमान छू रही है। यहां जिस कार्यक्रम में ‘आरोपपत्र’ जारी किया, वहां मुंबई कांग्रेस प्रमुख और लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि इस महानगर में ‘शासन से मित्रता रखने वालों को ’ जम
मुंबई । कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शनिवार को एकनाथ शिंदे सरकार के खिलाफ अपना ‘आरोपपत्र’ जारी किया और कहा कि लोग आगामी विधानसभा चुनाव में ‘भ्रष्टाचार के जरिए बनी‘ इस सरकार को सबक सिखाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि वर्तमान सरकार में मुंबई और राज्य के बाकी हिस्सों में अपराध और नशीली दवाओं की तस्करी बढ़ गयी है तथा भ्रष्टाचार सभी क्षेत्रों में फैल रहा है। थोराट ने कहा, ‘‘मानसून की पहली बारिश में मुंबई की हालत बहुत खराब हो गई है। सीवर लाइनों और नालों की सफाई में भ्रष्टाचार है। विधायकों को खरीदा जाता है।
भ्रष्टाचार के जरिए बनी यह सरकार बहुत भ्रष्ट है। विधानसभा चुनाव में सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी, अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के गठबंधन वाली इस शिंदे सरकार के शासन में मुद्रास्फीति और बेरोजगारी आसमान छू रही है।
यहां जिस कार्यक्रम में ‘आरोपपत्र’ जारी किया, वहां मुंबई कांग्रेस प्रमुख और लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि इस महानगर में ‘शासन से मित्रता रखने वालों को ’ जमीन मुफ्त दी जा रही है एवं उद्योग -धंधे राज्य से जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हम यह आरोपपत्र जनता की अदालत में पेश कर रहे हैं। राज्य सरकार ने न केवल मुंबई के साथ अन्याय किया है, बल्कि आत्मसम्मान, पहचान और सद्भावना को भी चोट पहुंचाया है। महायुति सरकार की सत्ता में आने के बाद लड़का मित्र योजना शुरू की गई, धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहतदोस्तों के फायदे के लिए सभी नियमों में ढील दी गयी।