एक बार फिर विवादों में रियान पराग, यूट्यूबर Maxtern के साथ सुर्खियों में आए, जानें क्या है पूरा किस्सा?
भारतीय क्रिकेटर रियान पराग कुछ दिनों पहले अपनी यूट्यूब सर्च हिस्ट्री के कारण विवादों में घिर गए थे। वह मामला अभी शांत पड़ा ही था कि अब रियान पराग यूट्यूबर मैक्सटर्न के साथ विवादों में आ गए हैं। मैक्सटर्न, जिसका असली नाम सागर ठाकुर है, ये मामला इतना बढ़ गया कि पराग ने मैक्सटर्न को ब्लॉक कर दिया है। मैक्सटर्न नाम के यूट्यूबर ने रियान पराग को एक वीडियो में टैग किया। ये वीडियो अनंत अंबानी के शादी समारोह से लिया गया है, जिसमें सारा अली खान और अनन्या पांडे साथ डांस करती दिख रही हैं। मैक्सटर्न ने पराग को टैग करते हुए लिखा कि, देख भाई इसको। भारतीय क्रिकेटर ने इस यूट्यूबर को मैसेज करके पूछा कि सब कुछ ठीक तो है ना, वहीं मैक्सटर्न ने जवाब में वॉइस मैसेज करते हुए बोला कि उन्होंने पराग को सिर्फ एक मीम में टैग किया था और कोई कमेंट नहीं किया है। बस फिर क्या था, रियान पराग ने मैक्सटर्न को तुरंत ब्लॉक कर दिया। रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू कियाबता दें कि, रियान पराग ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में डेब्यू किया

Instagram Reply Kalesh b/w Youtuber Maxtern and Cricketer Riyan Parag
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 10, 2024
pic.twitter.com/lRt4bjgKRk
What's Your Reaction?






